Top News

उमंग सिंघार का बृजेंद्र यादव ने किया जोरदार स्वागत

उमंग सिंघार का बृजेंद्र यादव ने किया जोरदार स्वागत


सकरिया चौराहे पर फूलमालाओं, आतिशबाजी और बैंड-बाजे के साथ हुआ अभिनंदन

पन्ना।। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के पन्ना जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इसी क्रम में पन्ना जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरिया चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सुनहरा निवासी बृजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर, आतिशबाजी और बैंड-बाजे के साथ नेता प्रतिपक्ष का अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनीश खान, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमा बुंदेला सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सच की आंखें न्यूज़

Post a Comment

और नया पुराने