चंदा-मुक्त होगा आयोजन, निर्धन युवक-युवतियों का पंजीयन निःशुल्क; बची हुई राशि राठौड़ धर्मशाला को की जाएगी समर्पित
*मनेश साहु संपादक एवं मीडिया संगठन जिला अध्यक्ष छिन्दवाड़ा📞9407073701*
सच की आंखें न्यूज़ खरगोन। नवग्रह की पावन नगरी खरगोन में राठौड़ समाज द्वारा आगामी 29 नवंबर 2026 को संभाग स्तरीय भव्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की खास बात यह है कि आयोजन के लिए किसी भी समाजबंधु से एक रुपये का भी चंदा नहीं लिया जाएगा। समाजजनों के आपसी सहयोग और सहभागिता से यह आयोजन संपन्न कराया जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार निर्धन परिवारों के युवक-युवतियों का पंजीयन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, जबकि सामान्य पंजीयन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। सम्मेलन के बाद बची हुई राशि राठौड़ धर्मशाला खरगोन को समर्पित की जाएगी।राठौड़ समाज खरगोन के अध्यक्ष रामचंद्र भाई ने बताया कि सम्मेलन को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह है। प्रचार-प्रसार के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से समाजबंधुओं का भरपूर सहयोग और सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। उन्होंने समाज के सभी परिवारों से अधिक से अधिक युवक-युवतियों का पंजीयन कराने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।कार्यक्रम का मार्गदर्शन वरिष्ठ समाजसेवी कन्हैयालाल एवं मोहनलाल बैडिया द्वारा किया जा रहा है। आयोजन में कैलाश राठौड़ टेमरनी, कैलाश राठौड़, अशोक राठौड़, अशोक वर्मा, बाबूलाल, मांगीलाल ठेकेदार, सेवकराम, ओमप्रकाश (पूर्व सैनिक), राजेंद्र राठौड़, राजेश राठौड़ सहित संपूर्ण नगर कार्यकारिणी का विशेष सहयोग मिल रहा है।
वहीं युवा साथियों में अंकित, कपिल, अक्षय और गोविंद सहित अन्य युवाओं की सक्रिय भूमिका है। बिस्टान नगर अध्यक्ष मोहनलाल, उपाध्यक्ष मुकेश, सचिव मुकेश तथा वरिष्ठ समाजसेवी दिलीप राठौड़ (सूर्य टाइल्स) सहित अनेक समाजबंधु आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
सम्मेलन का उद्देश्य केवल युवक-युवतियों का परिचय कराना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता, सामाजिक एकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना भी है। चंदा-मुक्त आयोजन तथा बची हुई राशि को धर्मशाला के लिए समर्पित करने की पहल समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन रही है। कार्यक्रम में राठौड़ समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित समाजसेवियों की उपस्थिति विशेष आकर्षण रहेगी।
यह जानकारी वरिष्ठ समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी श्याम राठौड़ ने दी। वे राष्ट्रीय सह मंत्री, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं प्रदेश संगठन सचिव, अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश हैं।

एक टिप्पणी भेजें