650 विद्यार्थी, 36 शिक्षक एवं 97 एनसीसी कैडेट हुए शामिल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को किया रवाना
मनेश साहु संपादक एवं मीडिया संगठन जिला अध्यक्ष छिन्दवाड़ा 9407073701...✍️
सच की आंखें न्यूज़ | जुन्नारदेव।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर श्री नंदलाल सूद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव में राष्ट्रीय एकता की शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री सी.एस. दीक्षित के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में लगभग 650 विद्यार्थी, 36 विद्यालयीन स्टाफ सदस्य एवं 97 एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण के पश्चात 24 एमपी बटालियन छिंदवाड़ा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पी.के. वेलु के मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेटों द्वारा राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ दौड़ आयोजित की गई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री ओम पी. जोशी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।इस अवसर पर एनसीसी ऑफिसर मनोज शर्मा सहित श्री संजय अरोड़ा, श्रीमती वर्षा बंदेवार, अलका तेलंग, श्रीमती अनीता वर्मा, देवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र मालवीय, राजेंद्र नागले, लोकेश मालवी, पूरब दाडे एवं समस्त विद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें