Top News

बाढ़ राहत कार्यों में वायु सेना का महत्वपूर्ण सहयोग मिला : मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री से मिले एयर मार्शल श्री अमनप्रीत सिहं

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज प्रातः निवास पर कमांडिंग इन चीफ मध्य वायु सेना, एयर मार्शल श्री अमनप्रीत सिंह ने सौजन्य भेंट की। श्री अमनप्रीत सिंह मध्य वायु कमान, भारतीय वायु सेना, प्रयागराज पदस्थ हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में मानसून में बाढ़ की स्थिति वाले क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन में वायु सेना का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एयर मार्शल श्री अमनप्रीत सिंह को भारतीय वायु सेना के विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। एयर मार्शल श्री अमनप्रीत सिंह के साथ विंग कमांडर श्री रविंद्र अग्रवाल और ग्रुप कैप्टन श्री रामास्वामी कन्नन ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट की। एयर मार्शल श्री अमनप्रीत सिंह ने मुख्यमंत्री को वायु सेना की ओर से प्रतीक-चिन्ह भेंट किया।

Post a Comment

और नया पुराने