बीती रात सोते समय सिर पर पत्थर पटक पटक कर उतारा मौत के घांट

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
बीती रात सोते समय सिर पर पत्थर पटक पटक कर उतारा मौत के घांट मृतक का नाम माहुलाल वानवंशी उम्र 80 वर्ष है पुलिस थाना उमरेठ अंतर्गत ग्रामपंचायत सेतपरास के ग्राम खुकरिया का मामला
उमरेठ अंतर्गत ग्राम पंचायत सेतपरास के ग्राम खुकरिया में रहने वाले माहुलाल पिता पुनउ वानवंशी उम्र 80 वर्ष का अज्ञात लोगों द्वारा बीती रात सोते समय सिर पर पत्थर पटक कर सिर कुचल दिया जिससे माहुलाल की मौत हो गयी।परिजनों को सुबह मृतक की हत्या हो जाने की जानकारी लगी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर SDOP अनिल शुक्ला, थाना प्रभारी राकेश बघेल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये थे।
बताया जा रहा है कि मृतक माहुलाल का ग्राम खुकरिया बस्ती के पास खेत में मकान स्थित है जिसमें मृतक व उसकी पत्नि फूलवती निवास किया करते थे। वहीं मृतक के घर के पास ही मृतक के छोटे भाई स्व. साहूलाल का मकान है जिसमे साहूलाल की पत्नी चन्द्रा व दो पुत्र बबला व खेमू रहते थे जिनका आयेदिन मृतक से झगड़ा विवाद हुआ करता था।
पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर मृतक के छोटे भाई स्व. साहूलाल की पत्नी चन्द्रा व दो पुत्र बबला व खेमू को पुलिस थाना लाकर पूछताछ की जा रही है वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default