स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में नगरपालिक निगम छिन्दवाड़ा को प्राप्त हुआ प्रथम स्थान

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

नगरपालिक निगम के महापौर श्री अहके, कलेक्टर श्री सुमन और नगरपालिक निगम के तत्कालीन आयुक्त श्री सिंह ने प्राप्त किया पुरूस्कार

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष कराये जाने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण में स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के बहुप्रतीक्षित परिणाम आज घोषित कर दिये गये हैं जिसमें राज्य स्तर पर एक से 10 लाख तक जनसंख्या वाले शहरों में नगरपालिक निगम छिन्दवाड़ा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है । इसी कैटेगिरी में जहां राष्ट्रीय स्तर पर नगरपालिक निगम छिन्दवाड़ा का स्थान 8 वॉ है, वहीं ओव्हरआल नगर निगम छिन्दवाड़ा की स्थिति 14 वे नंबर पर है । उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 की तुलना में इस बार नगरपालिक निगम छिन्दवाड़ा ने बहुत बेहतर रैंक हासिल की है। एक से 3 लाख जनसंख्या वाले छोटे शहरों की सिटीजन फीड बैक कैटेगरी में नगर निगम छिन्दवाड़ा का स्थान प्रथम रहा है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु की उपस्थिति में नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा के महापौर  विक्रम सिंह अहके, कलेक्टर  सौरभ कुमार सुमन और नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा के तत्कालीन आयुक्त  हिमांशु सिंह ने पुरूस्कार प्राप्त किया ।
स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के परिणाम व पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के लिये नगरपालिक निगम व्दारा फव्वारा चौक छिंदवाड़ा में एलईडी स्क्रीन लगाकर व्यवस्था की गई। इस आयोजन में जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य  विवेक बंटी साहू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष  कन्हईराम रघुवंशी, नगरपालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष  विजय पाण्डे, जलप्रदाय समिति के सभापति  प्रमोद शर्मा, पार्षदगण दिवाकर सदारंग व  राजेश भोयर, पूर्व पार्षद  अभिलाष गोहर, अन्य जनप्रतिनिधिगण, उपायुक्त एवं कार्यपालन यंत्री  ईश्वरसिंह चंदेली, प्रभारी सहायक यंत्री  विवेक चौहान, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी  अनिल मालवी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default