उमरेठ में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पथ संचालन किया

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
उमरेठ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उमरेठ खंड मे रविवार को पथसंचलन किया पथसंचलन नगर के मुख्य मार्ग से होकर बस स्टैंड,पेठपुरा,कुशवाहा मोहल्ला,नेहरू चौक,नागराज चौक होते हुये सनब्राइट स्कूल संघ स्थान पहुचा कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षिका श्रीमती सुनीला शर्मा, मुख्य वक्ता जितेंद्र सोनी, खंड कार्यवाह सोहन सोनी सहित बडी संख्या मे स्वयंसेवक उपस्थित रहे मुख्य अतिथि श्रीमती शर्मा द्वारा अपने उद्बोधन मे संघ की विचारधारा पर प्रकाश डाला गया झूमे उन्होने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक राष्ट्रभक्त संगठन है जो हमेशा राष्ट्रवाद की विचारधारा लेकर चलता है देश पर जब भी संकट आया
है संघ ने हमेशा राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया है चाहे बाढ के हालात हो या युद्ध की स्थिती हो संघ सदैव राष्ट्रवाद का मुख्य सिद्धांत लेकर आगे बढ़ता है मुख्य वक्ता जितेंद्र सोनी ने बताया कि हमे राष्ट्र के प्रति हमेशा समर्पित रहकर कार्य करना चाहिए स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य पहले राष्ट्र भला हो हमारे देश और हमारे और हमारे सनातन धर्म का हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है परिवार से लेकर देश मे एकजुटता रहे हम सभी एकता मे रहकर राष्ट्रवाद के नारे को चरितार्थ करते हुये निरंतर कार्य करते रहे हमारे देश और राष्ट्र का नर सेवा ही नारायण सेवा है का महत्व समझाते हुए कई मार्गों से होते हुए नगर में सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक संघ ने पथ संचालन किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default