Top News

मतदाता सूची के संबंध में बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

मतदाता सूची के संबंध में बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
मतदाता सूची में नाम जोड़ने हटाने और संशोधन किए जाने की दी गई विस्तृत जानकारी

फॉर्म 6, 7 व 8 भरे जाने के संबंध में मास्टर ट्रेनरों ने भी जानकारी

जुन्नारदेव ------ स्थानीय जनपद पंचायत सभागार में मतदाता सूची से संबंधित प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनरों द्वारा बीएलओ को प्रदान किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम मधुवंत राव धुर्वे, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार रेखा देशमुख, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जुन्नारदेव, मास्टर ट्रेनर प्रो आरडी वाडीवा, प्रो आरके चंदेल उपस्थित रहे
मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मतदाताओं के नाम हटाने और संशोधन किए जाने संबंधी जानकारी प्रदान की जिसमें मुख्य रुप से नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 का उपयोग नाम हटाने के लिए फार्म-7 का उपयोग सहित संशोधन किए जाने के लिए फॉर्म 8 के उपयोग की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
फॉर्म 8 होगा विस्तृत उपयोग -----मास्टर ट्रेनर द्वारा मुख्य रूप से फार्म 8 के उपयोग में पूर्ण सावधानी बरतने की बात कही फार्म 8 का उपयोग व्यापक स्तर पर किया जाएगा जिसमें निवास स्थान परिवर्तन वोटर कार्ड गुम हो जाने या खराब हो जाने पर थाने की एफ आई आर की कॉपी मतदाता सूची में नाम पिता का नाम या अन्य जानकारी परिवर्तन के संबंध में फार्म 8 का उपयोग किया जाएगा
मतदाताओं के वोटर कार्ड अब बीएलओ वितरित नहीं करेंगे यह सीधे डाक पोस्ट के माध्यम से मतदाता के निवास स्थान पर भेजे जाएंगे ट्रेनिंग के दौरान 269 बीएलओ प्रशिक्षण के लिए उपस्थित रहे

Post a Comment

और नया पुराने