हर्रई जनपद सीईओ और कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष के बीच हुआ विवाद थाने पहुंचा मामला

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
जनपद सीईओ का आरोप चेंबर में हुई थी अभद्रता,,,देर रात थाने में दोनों पक्षों के बीच बन गया आपसी सामंजस्य
 जनपद पंचायत हर्रई कार्यालय में कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रामजी ऊईके और जनपद पंचायत हर्रई सीईओ सफी मोहम्मद कुरेशी के बीच जनपद सीईओ के चेंबर में हुई थी अभद्रता को लेकर हुआ था विवाद घटना शुक्रवार की बताई जा रही है जहां हर्रई जनपद कार्यालय एक महिला को लेकर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रामजी पहुंचे थे और आयुष्मान कार्ड और कर्मकार मंडल के तहत मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से नाराज हुए थे बताया जा रहा है कि इस दौरान विवाद की स्थिति बन गई और दोनों जनपद सीईओ और कार्यवाहक अध्यक्ष के बीच गाली गलौज तक की नौबत बन गई थी तू तू मैं मैं के बाद मामला हर्रई थाना तक पहुंचा गया घटना की सूचना मिलने के बाद इस बीच कांग्रेस के पदाधिकारी भी थाने पहुंच गए थे और हर्रई के कई जनप्रतिनिधि भी मामले को लेकर हर्रई थाना पहुंचे मामले को देखने के लिए थाने में लगी भारी भीड़ मामला थाना पहुंचने के बाद जनपद पंचायत कार्यालय में ताला लग गया था दोनों ही पक्षों के बीच में थाने में घंटों चली बहस के बाद मामले में देर रात को सूलझ गया बताया जा रहा है कि थाने में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा स्थिति भारी बिगड़ी हुई थी मामले को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार और एसडीओपी एवं एसडीएम और हर्रई तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी हर्रई थाना पहुंचे थे


इनका कहना है

शुक्रवार दोपहर को रामजी ऊईके जो जनपद अध्यक्ष के रिश्तेदार हैं जनपद कार्यालय आए थे एक महिला का कर्मकार मंडल का प्रकरण है जिसका हमारी ओर से निराकरण हो गया है और वरिष्ठ कार्यालय में कार्रवाई के लिए भेजा गया है शुक्रवार को रामजी ऊईके इसी प्रकरण के लिए पहुंचे थे जहां उन्होंने अभद्रता की             
जनपद पंचायत हर्रई सीईओ शफी मोहम्मद कुरैशी


हर्रई जनपद में लगातार हितग्राही अधिकारियों से हो रहे हैं परेशान जब महिला हितग्राही लंबे समय से परेशान हो रही थी संबल योजना की जानकारी मांग रहे थे और यहां लेकिन सीईओ ने अपशब्द कहा और मेरी ओर से सिर्फ निवेदन किया गया था---- कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रामजी ऊईके


जनपद सीईओ और रामजी ऊईके ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत की है जिसकी जांच की जा रही है हालांकि बाद में दोनों के बीच आपसी सामंजस्य बन गया है--- रविंद्र मिश्रा एसडीओपी अमरवाड़ा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default