Top News

ग्राम पंचायत पालाचौरई एवं नजरपुर क्षेत्र मे विधायक सुनील उईके ने किया रंगमंच, सीसी सड़क निर्माण कार्य,का भूमि पूजन एवं ओपन जिम का किया लोकार्पण।

ग्राम पंचायत पालाचौरई एवं नजरपुर क्षेत्र मे विधायक सुनील उईके ने किया रंगमंच, सीसी सड़क निर्माण कार्य,का भूमि पूजन एवं ओपन जिम का किया लोकार्पण। 


गुढ़ी अम्बाड़ा --- विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पालाचौरई एवं नजरपुर क्षेत्र में जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके के द्वारा रंगमंच, सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया एवं ओपन जिम का लोकार्पण भी किया गया। इस दौरान विधायक सुनील उईके के द्वारा सभी उपस्थित ग्रामीणों को नववर्ष की बधाई दी गई एवं विधानसभा क्षेत्र वासियों के लिए सुख शांति समृद्धि एवं क्षेत्र के विकास की कामना भी की गई इस अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ग्राम पटेल रामचंद्र पवार, कांग्रेस ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष हेमराज पवार, नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष अंसार खान, के अलावा सरपंच मुकेश उईके, उपसरपंच सुनील पवार, सचिव राजेश सोरठ, अविनाश पाठक, डॉ रामेश्वर राय, डॉक्टर मोहित डेहरिया, याकूब सिद्दीकी, मैसर अली, मलखान साहू, नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित नजरपुर में सरपंच जयवंती राजभोपा, उपसरपंच सुंदर तिवारी, सचिव राजेंद्र चौरसिया, रोजगार सहायक शिवराम यादव, जमकुंडा उपसरपंच राकेश खरे सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे। गौरतलब है कि ग्रामीण जनता की मांग पर विधायक सुनील उईके के द्वारा विधायक निधि की राशि से पालाचौरई पंचायत क्षेत्र की नागराज कॉलोनी में 1लाख 80हजार रुपए की लागत से रंगमंच का निर्माण कार्य एवं पीपरढाना क्षेत्र में 1.75लाख रुपये की लागत से सीमेंट कंक्रीट सड़क मार्ग का निर्माण कार्य किया जाना है। इसके अलावा ग्राम पंचायत नजरपुर के ऊड़िया मोहल्ला एवं जामुनबर्रा में 1लाख 80 हजार रुपए की लागत से रंगमंच का निर्माण कार्य किया जाना है वही विधायक मद से नजरपुर पंचायत कार्यालय के सामने लगाए गए ओपन जिम का लोकार्पण भी किया गया। इस दौरान नोखेलाल साहू, नरेंद्र विश्वकर्मा, उदल सिंह,भोलाराम सोनारे,शिव उईके,अमीन अंसारी, पंडित संतोष शुक्ला, पंडित नवल किशोर तिवारी, विजय पाठक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।।

Post a Comment

और नया पुराने