ग्राम पंचायत पालाचोरई में किया गया मां दुर्गा कि यात्रा का भव्य स्वागत व अन्य जगहों में भी किया गया स्वागत.......

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
 पालाचौरई सायडिंग मे माँ दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ कार्य हो रहा है इस शुभ कार्य मे माता रानी का नगर भ्रमण भी किया गया  जो कि आज दिनांक-9 फरवरी 2023 को हुआ। इस नगर भ्रमण मे माता रानी को सम्पूर्ण पालाचौरई नगर का भ्रमण कराया गया ।जिसमें माँ दुर्गा मंदिर पालाचौरई सायडिंग से प्रारम्भ होकर दिव्यनगर व गुढ़ी बस स्टैंड होते हुए शनि मंदिर एजेंट बंगले के पास माइनस से पालाचौरई बस्ती मे प्रवेश कर पटेल मोहल्ला होकर श्री हनुमान मंदिर मे पूजन के पश्चात पुनः माँ दुर्गा मंदिर पालाचौरई सायडिंग पहुंची।
ग्राम पंचायत के अधिकारियों के द्वारा पूजा अर्चन किया गया इस भ्रमण यात्रा का ग्राम पंचायत द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिसमें पंचायत के द्वारा फलाहार और पानी के पीने की व्यवस्था की गई। 

स्वागतकर्ता जनपद सदस्य सावली हेमराज पवार, सरपंच मुकेश उइके, उपसरपंच सुनील पवार, सचिव राजेश सोरठ,  ग्राम पटेल रामचंद्र पवार, ग्राम पंचायत लिपिक भरत डेहरिया, अनुराग शर्मा, पत्रकार शुभम नामदेव आदि पद अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default