मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने वाले इच्छुक आवेदकों के न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 5वीं से 12वीं व आई.टी.आई.उत्तीर्ण होना चाहिये । आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष हो तथा मेले में आधार कार्ड, पेन कार्ड, अंक सूची आदि दस्तावेजों की छायाप्रतियां और पासपोर्ट साईज फोटो लेकर आना आवश्यक है । उन्होंने बताया कि मेले में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की विभिन्न कंपनियां सहभागिता करेंगी । उन्होंने जनपद पंचायत परासिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि अपनी जनपद पंचायत क्षेत्र के सभी स्व-सहायता समूहों, ग्राम संगठनों, सरपंच, सचिव व रोजगार सहायकों के माध्यम से इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मेले की तिथि के संबंध में सूचित करें । मेले के आयोजन में प्राथमिक रूप से ग्राम युवा पंजी में पंजीकृत युवाओं को अवसर दिया जाये और मेले में सम्मिलित होने वाले युवाओं की काउंसलिंग की जाये जिससे अधिक से अधिक युवक-युवतियां मेले में उपस्थित होकर लाभ ले सकें। सभी चयिनत युवाओं की विस्तृत जानकारी जैसे पता व मोबाइल नंबर, नियोक्ता संस्था का नाम आदि की जानकारी संधारित करें ताकि इनके संपर्क में रहकर निरंतर कार्य करने के लिये प्रोत्साहित कर रिटेशन सपोर्ट आदि की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि रोजगार मेले का अधिक से अधिक प्रचार-प्रचार कर निर्धारित तिथि को अपने विकासखण्ड में अधिक से अधिक युवक-युवतियों के चयन के बाद उनका नियोजन कराना सुनिश्चित करें।

0 टिप्पणियाँ