अनुसूचित जाति/जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के आवेदन के लिये एनआईसी 2.0 पोर्टल 22 जुलाई तक ओपन


आयुक्त अनुसूचित जाति विकास भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशानुसार अनुसूचित जाति/जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के एनआईसी 2.0 पोर्टल 22 जुलाई 2023 रात्रि 12 बजे तक खोला गया है ।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम ने जिले के शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों के सभी संस्था प्रमुखों को निर्देश दिये हैं कि वे अपनी संस्था में अध्ययनरत अनुसूचित जाति/जनजाति पोस्ट मैट्रिक के छात्र/छात्राओं को ऑनलाईन एनआईसी-2.0 पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन भरवाने के लिये छात्र-छात्राओं को निर्देशित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ