Top News

रसायन शास्त्र के विद्यार्थियों ने पीएचडी उपाधि और करियर से संबंधित टिप्स को जानालक्ष्य साधकर आगे बढ़ो सफलता आपके हाथ जरूर लगेगी - डॉक्टर इरफान अहमद

रसायन शास्त्र के विद्यार्थियों ने पीएचडी उपाधि और करियर से संबंधित टिप्स को जाना

लक्ष्य साधकर आगे बढ़ो सफलता आपके हाथ जरूर लगेगी - डॉक्टर इरफान अहमद
जुन्नारदेव ---- शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में 6 मार्च 2023 गुरुवार को स्नातकोत्तर परिषद के अंतर्गत एमएससी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को कैरियर गाइडेंस एवं रसायन शास्त्र विषय में भविष्य में अपॉर्चुनिटी पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता सेवानिवृत्ति प्राध्यापक पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा एवं कैरियर गाइडेंस प्रभारी डॉ इरफान अहमद ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने लक्ष्य को साथ कर आगे बढ़े सफलता जरूर हाथ लगेगी उन्होंने रसायन शास्त्र विषय के क्षेत्र में करियर बनाने हेतु विभिन्न टिप्स दिए मुख्य तौर पर पीएचडी उपाधि प्राप्त कर करियर बनाने की बात कही एमएससी के उपरांत यूजीसी नेट एमपी सेट सहित अन्य तैयारियां करने की बात कही। साथ ही छिंदवाड़ा जिले के अनेकों उधम ऐसे है जहां पर विद्यार्थी रोजगार प्राप्त कर सकते हैं जैसे रेमंड एवं अन्य उद्योगों में कैरियर संबंधी अवसर तलाशने की बात भी कहीं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर वायके शर्मा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य साधकर अपना उद्देश्य पूरा करने की बात कहते हुए भविष्य में एक श्रेष्ठ व्यक्ति बनाकर अपने आप को उभारने का संकल्प लेने की बात कही। सेवानिवृत्ति प्राध्यापक डॉक्टर भाटिया ने रसायन शास्त्र के अतिरिक्त अन्य क्षेत्र में भी रोजगार और स्वरोजगार के अवसर तलाशने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान आभार रसायन शास्त्र विभाग की डॉ. डॉली बरहैया द्वारा दिया गया। इस दौरान महाविद्यालय से प्रो आरडी वाडिवा, लक्ष्मी नागवंशी सहित महाविद्यालय का अन्य स्टाफ और बड़ी संख्या में रसायन शास्त्र विषय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने