जुन्नारदेव ----- जिले सहित प्रदेश और देश के लोगों की आस्था का विशेष केंद्र अंबाड़ा स्थित मां हिंगलाज मंदिर चैत्र नवरात्रि के अवसर पर दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मनोकामना कलश स्थापित किए गए हैं, जहां मिली जानकारी अनुसार 3001 मनोकामना कलशो से मां हिंगलाज मंदिर परिसर जगमगा रहा है। इस वर्ष पूजन पाठ आरती के उपरांत 3001 मनोकामना कलश को स्थापित किया गया है। बुधवार से सुबह एवं शाम दोनों समय विशाल भंडारा मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। चैत्र नवरात्र के प्रारंभ होते ही मां हिंगलाज मंदिर परिसर पूरी तरह धर्ममय हो गया है, जहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता का पूजन अर्चन करने पहुंच रहे हैं वही मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी भक्तों द्वारा कराई जा रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ