Top News

मतदान संपन्न होने के बाद मतदान दलों की वापसीपर जिला मुख्यालय में किया गया भव्य स्वागत

मतदान संपन्न होने के बाद मतदान दलों की वापसी
पर जिला मुख्यालय में किया गया भव्य स्वागत
छिन्दवाड़ा/ 19 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शीलेन्द्र सिंह के मार्गनिर्देशन में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 16-छिंदवाड़ा में आज मतदान संपन्न हुआ तथा 79.59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । मतदान संपन्न होने के बाद रात्रि में मतदान दलों की वापसी हुई। सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से मतदान दल वापस होकर शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में बनाए गए वापसी स्थल पर पहुंचे। सभी विधानसभा की मतदान उपरांत ईवीएम रखने के लिए यहीं अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाये गए हैं। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 16-छिंदवाड़ा के छिंदवाड़ा व पांढुर्णा जिले की सभी सातों विधानसभाओं के मतदान दलों ने वापस आकर स्ट्रांग रूम में मतदान सामग्री जमा की । मतदान दलों की शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में वापसी पर प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में उनका भव्य स्वागत किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी के बीच, तिलक लगाकर और पुष्प माला पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया एवं आतिशबाजी कर प्रसन्नता प्रकट की गई ।

Post a Comment

और नया पुराने