सच की आंखें उमरेठ :-कोयलांचल क्षेत्र में एक मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस का कार्यक्रम परासिया के स्टाफ क्लब में आयोजित कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पिछले पचास सालों से कोल फिल्ड क्षेत्र में लाल झंडा यूनियन के द्वारा मजदूर दिवस मनाया जाता रहा है। मजदूर दिवस का अपना अलग ही महत्व है। विश्व के सभी देशों में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता हैं, विश्व के सभी देशों में मनाया जाने वाला मजदूरों का सबसे बड़ा पर्व और त्योहार है।पेंच कन्हान की धरती पर मई दिवस का कार्यक्रम कोयलांचल क्षेत्र में तब से मनाया जाता हैं जब से कोयलांचल क्षेत्र में मजदूरों के मशहूर नेता कामरेड पी०के०मूर्ती ने शुरू किया,तब से लेकर आज तक लगातार मजदूर दिवस का आयोजन होता रहा हैं। पेंच-कन्हान दोनों क्षेत्रों के सभी यूनिट कार्यालय पर सुबह संगठन का झंडा फहराया गया। दोपहर बारह बजे से लाल झंडा कोल माईंस मजदूर यूनियन सीटू पेंच कन्हान द्वारा परासिया स्टाफ क्लब के बेडमिंटन हाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले स्तंभ पर सीटू युनियन का झंडा फहराकर की गई। झंडा वंदन कामरेड रीता बागड़े के हस्ते किया गया जो सीटू युनियन की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और केंद्रीय चिकित्सालय बड़कुही में सीनियर मेट्रेन के पद पर कार्यरत थी जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुई हैं। झंडा वंदन पश्चात मई दिवस के लिए शहीद होने वाले कामगारों के प्रतिक शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। मंचासीन सभी वक्ताओं ने संबोधित किया जिसमें शाखाओं के प्रमुख पदाधिकारियों सहित पेंच-कन्हान अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, महासचिव मीरहसन, कार्य०अध्यक्ष मो०अनवर, सचिव मार्कण्डेय मिश्रा, अशोक भारती, विकास सातनकर, दीलीप भारती, संतोष साहू, शशि कपूर भारती,बक्कसीस अली, पाथरखेडा़ क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष कामरेड अशोक बुंदेला तथा कई महिला साथियों ने भी उद्बोधन के साथ गीत गाया। कार्यक्रम के अंत में विशाल रैली गुरू गोविन्द सिंह चौराहे तक निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में नेहरिया से लेकर तानसी तक कि महिलाएं, बच्चे सहित बड़ी संख्या में कामगार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
श्रमिक संगठन सीटू ने मनाया 1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस।
May 01, 2024
0
श्रमिक संगठन सीटू ने मनाया 1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस।
Tags

