पुलिस को आमजनता के साथ सदव्यवहार करने एवं आमजनता के मध्य स्मार्ट पुलिस बनकर कार्य करने के लिए कहा गया।

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
जिला पांढुर्णा में पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया 

पुलिस को आमजनता के साथ सदव्यवहार करने एवं आमजनता के मध्य स्मार्ट पुलिस बनकर कार्य करने के लिए कहा गया।
पुलिस को आमजनता के साथ सदव्यवहार करने एवं आमजनता के मध्य स्मार्ट पुलिस बनकर कार्य करने के लिए कहा गया।

पांढुर्ना |नवागत जिला पांडुर्णा में दिनांक 30.08.2024 को श्री अनिल कुशवाह पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया जिसमे श्री सचिन अतुलकर उप पुलिस महानिरीक्षक छिन्दवाडा रेंज एवं जिले के पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश एवं श्री नीरज कुमार सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पांदुर्णा एवं समस्त पुलिस स्टॉफ पुलिस लाईन पांडुर्णा में उपस्थित रहा । पुलिस महानिरीक्षक महोदय के आगमन पर जिला पुलिस दल व्दारा परेड कर सलामी दी गयी। जिसमे पुलिस कर्मचारियो के 02 प्लाटुन एवं अधिकारीयो का 01 प्लाटुन बनाया गया। पुलिस महानिरीक्षक महोदय व्दारा सभी अधिकारियो कर्मचारियो की पुलिस परेड का निरीक्षण किया गया। जिसमे समस्त अधिकारी कर्मचारीयो की परेड की प्रशंसा व्यक्त की गयी। इसके पश्चात पुलिस महानिरीक्षक महोदय व्दारा पुलिस लाइन में आयोजित दरबार में सभी अधिकारियो एवं कर्मचारियो की समस्या को सुना गया एवं नवागत जिले में पुलिस बल एवं संसाधन उपलब्ध कराने की अनुशंसा पुलिस मुख्यालय भोपाल से करने हेतु आश्वासित किया गया। कर्मचारियो व्दारा अपनी व्यक्तिगत समस्याए भी पुलिस महानिरीक्षक महोदय के समक्ष बतायी गयी। नवागत जिला पांढुर्णा वर्ष 2023 में बनने के उपरान्त जिले को सुचारु रुप से चलाने के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दर सिंह कनेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज कुमार सोनी को श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा कार्य के प्रति लगन एवं मेहनत की प्रशंसा की गयी। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाईन एवं थाना पांढुर्णा का निरीक्षण किया गया जिसमें थाना में होने वाले दैनिक कार्य के रजिस्टर संधारण देखा गया पुलिस लाईन में होने वाली कमियों को पुरा करने के लिए श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जल्द पुलिस लाईन की कार्ययोजना हेतु जमीन आंवटित के लिए कहा गया। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को अपने स्वास्थ शरीर रखने के लिए प्रतिदिन योग, खेल में भाग लेने के साथ- साथ कार्य भी पर ध्यान देने के लिए कहा गया एवं पुलिस को आमजनता के साथ सदव्यवहार करने एवं आमजनता के मध्य स्मार्ट पुलिस बनकर कार्य करने के लिए कहा गया। पुलिस महानिरीक्षक महोदय व्दारा नवागत पांढुर्णा जिले की कानुन व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये महोदय व्दारा गोटमार मेले के मुख्य पाइंटो को चेक कर निरीक्षण किया गया एवं गोटमार मेले को शातिपुर्वक संपन्न कराये जाने हेतु विशेष निर्देश दिये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default