नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का प्रथम नगर आगमन
भाजपाजनों ने किया भव्य स्वागत
✍️जुन्नरदेव से मुकेश बरखाने संवाददाता
जुन्नारदेव-----
भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का रविवार को जुन्नारदेव नगर आगमन हुआ। उनके इस प्रथम नगर आगमन के अवसर पर जगह-जगह स्वागत व अभिनंदन किया गया। नगर के श्रीराम तिराहा (चर्च) में नगर पालिका परिषद दमुआ तथा जुन्नारदेव सहित नगर भाजपा मंडल के द्वारा आतिशबाजी व पुष्पहार से इनका स्वागत किया गया। नगर के अंशीका ओं एक लॉन में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शेषराव लोन मे यादव प्रथम नगर आगमन के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम का आयोजन नगर भाजपा मंडल के द्वारा किया गया था। इस अवसर पर भाजपा के तामिया, जुन्नारदेव व दमुआ के ग्रामीण व शहरी मंडल के समस्त सदस्य गण व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। नगर के लॉन में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता व नेता का अपना अलग आत्म सम्मान व स्वाभिमान है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता एवं नेता के सम्मान को बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मोहन यादव की विकास की परिकल्पना को हम छिंदवाड़ा में एक नए रूप में साकार करने की कोशिश करेंगे। इससे पहले इस कार्यक्रम में स्वागत भाषण जुन्नारदेव नगर मंडल के अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी के द्वारा ज्ञापित किया गया। इसे पहले भाजपा के कार्यकर्ताओं को पूर्व विधायक नथनशाह कवरेती, पंडित रमेश दुबे, आशीष ठाकुर पन्दराम, अखिलेश शुक्ला के द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अश्विनी (मोंटी) गोदवानी तथा प्रमोद बंदेवार के द्वारा किया गया।
यह रहे उपस्थित----
जिला भाजपा नेता विजय पांडे, विजय झंझरी, अजय सक्सेना, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गरिमा दामोदर, अनुज पाटकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दर्शन मिगलानी, योगेश साहू,अखिलेश शुक्ला,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष सोनिया कुमारे, जनपद अध्यक्ष सविता भोसम,उपाध्यक्ष गोवर्धन यदुवंशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भूषण सूर्यवंशी, शुभम साहू, सोनू पाटिल, नगर पालिका दमुआ नपा अध्यक्ष किरण खातरकर , उपाध्यक्ष सुरेश बबुआ कश्यप, बंटी मनीष साहू,पार्षदगण-अपील समिति सदस्य संजय मदनलाल जैन,प्रमोद बंदेवार, अमित यादव,कांत साहू,सीमा चौरसिया,देवेंद्र टांडेकर,विजय पाल, राहुल अमूले, भाजपा युवा नेता अमन सोनी,महेंद्र सूर्यवंशी,भूषण अरोड़ा, शरद दादा,सन्नी गोदवानी,अभिषेक चौरसिया,रोहित मालवी, मुकेश बंदेवार, विपिन बिदवारी सहित भाजपा की जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे