मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में सामाजिक उत्थान पर हुआ मंथन
✍️जुन्नरदेव से मुकेश बरखाने संवाददाता
छिंदवाड़ा: मांझी अंतरराष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संस्था के विशेष आयोजन में देशभर के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ताओं, विधायकों, अधिवक्ताओं, व विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्था के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमाता फुलवा देवी कांगे उपाध्यक्ष के.डी. कांगे जी, महासचिव अर. एस. उइके जी, कानूनी सलाहकार राजकुमारी कांगे जी, महिला मंडल अध्यक्ष सालनी देवी कांगे जी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर शशि सल्लामे जी, वरिष्ठ अधिवक्ता जी. डी. मेनवे जी (छिंदवाड़ा), विधायक सुनील उइके जी, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश धुर्वे जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. सरवन परते जी, हेड क्लर्क इंदर सिंह वरकड़े जी, व समाजसेवी सिम्मी लाल परते जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज, किसानों व सैनिकों के हितों की रक्षा करना और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए योजनाएँ बनाना था। वक्ताओं ने समाज के विकास, शिक्षा, स्वावलंबन और अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए सरकार से विशेष नीतियों की मांग की।
कार्यक्रम का संचालन कुशलतापूर्वक किया गया और अंत में समाज के उत्थान के लिए सभी अतिथियों ने एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।