स्थानिक ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल परिषद में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की संचालिका श्रीमती कीर्ति उपाध्याय ने सभी महिला शिक्षकों एवं कर्मचारियों को तिलक लगाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। स्कूल की प्राचार्य श्रीमती अभिषिका ठाकरे एवं श्रीमती कीर्ति उपाध्याय ने समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और स्वीकार्यता पर काव्य पाठ प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सम्मान देना और उनकी उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया और समाज में महिलाओं के योगदान की सराहना की।

