आंगनबाड़ी केंद्र बेहराढ़ाना में मनाया गया पोषण पखवाड़ागर्भवती व धात्री महिलाओं को दिया गया पोषण का संदेश

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
आंगनबाड़ी केंद्र बेहराढ़ाना में मनाया गया पोषण पखवाड़ा

गर्भवती व धात्री महिलाओं को दिया गया पोषण का संदेश
आंगनबाड़ी केंद्र बेहराढ़ाना में मनाया गया पोषण पखवाड़ा  गर्भवती व धात्री महिलाओं को दिया गया पोषण का संदेश

मनेश साहु 
जुन्नारदेव।विधानसभा बेहराढ़ाना। स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया, जिसमें पोषण से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की गईं। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विजय कुमारी धुर्वे की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को संतुलित आहार, उचित पोषण एवं बच्चों के शारीरिक विकास में पोषण की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं को उनके दैनिक आहार में पौष्टिक तत्वों की मात्रा बढ़ाने के लिए सुझाव भी दिए गए।

कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी सीमा पटेल एवं लक्ष्मी पंडोल मैडम की विशेष उपस्थिति रही। दोनों अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को पोषण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सेक्टर सुपरवाइजर लक्ष्मी पंडोल भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default