भोपाल, 25 मई 2025 (रविवार) – आज गांधीनगर वार्ड क्रमांक 1 और 2 में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जो भारतीय सेवा के शहीदों को समर्पित थी। यह यात्रा हुजूर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री रामेश्वर शर्मा जी के सहयोग से संपन्न हुई।
गांधीनगर थाने से प्रारंभ हुई इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों में सेवा करते हुए शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि देना और देश की सुरक्षा में उनके बलिदान को याद करना था।
यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और देश की एकता, अखंडता और समृद्धि का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा ने पूरे गांधी नगर में उत्साह और देशप्रेम का माहौल बना दिया।