संगठन को मिला ऊर्जावान नेतृत्व
छिंदवाड़ा: समाजसेवा में अग्रणी, कर्तव्यनिष्ठ, सहज व्यक्तित्व एवं प्रखर वक्ता श्री हरीश साहू को उनकी सामाजिक सक्रियता एवं संगठनात्मक क्षमता को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय तैलीक साहू राठौर महासभा (नई दिल्ली) के युवा संगठन का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है।
यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी महासभा के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद आदरणीय श्री रामनारायण साहू ‘बाबूजी’ (लखनऊ) तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उमेश साहू (नागपुर) की अनुशंसा पर राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री एस.पी. गुप्ता (मुंबई) द्वारा प्रदान की गई।
श्री हरीश साहू की ऊर्जावान कार्यशैली, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता तथा युवाओं को एकजुट करने की प्रतिबद्धता से संगठन को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी। उनके नेतृत्व में युवा वर्ग समाज की मुख्यधारा से जुड़कर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
*बधाई एवं शुभकामनाओं का तांता*
पद नियुक्ति के साथ ही देशभर के विभिन्न पदाधिकारियों व सामाजिक संगठनों ने हरीश साहू जी को शुभकामनाएं दीं, जिनमें प्रमुख रूप से: श्री उमेश नंदलाल साहू — राष्ट्रीय अध्यक्ष, नागपुर ,श्रीमती रेखा साहू — राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ,श्री नरेंद्र जयशंकर साहू — राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कलीराम साहू — राष्ट्रीय सचिव , रतिलाल गुप्ता मुंबई प्रदेश अध्यक्ष , गुलाब गोलहानी — नमो नमो मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ,भावना साहू — प्रदेश अध्यक्ष ,चंद्रमोहन साहू — प्रदेश महामंत्री , किशोर कुमार लहरपुरे — राष्ट्रीय विचार मंच समन्वयक , नरेन्द्र देव नरेला इंदौर , जगदीश साहू भोपाल , नितिन बातरी दिल्ली , सतीश साहू गाडरवाड़ा ,राकेश साहू — एग्रो, टीकमगढ़ ,तुलसीराम साहू — प्रदेश कृषक अध्यक्ष, सीहोर ,दुर्गाप्रसाद साहू — जिला कार्यवाहक अध्यक्ष, छिंदवाड़ा , सोनू अंगद साहू — नगर अध्यक्ष ,गणेश हरि साहू — जिला उपाध्यक्ष , अशोक साहू, मोहन साहू — जिला मीडिया प्रभारी , शंभुदयाल साहू — प्रदेश कर्मा सेना ,जितेंद्र साहू — धार , श्रीमती रश्मि साहू — जिला महिला अध्यक्ष ,श्रीमती नीतू देवेन्द्र साहू — नगर महिला अध्यक्ष , नरेंद्र साहू डबरा राष्ट्रीय महासचिव एवं सदस्यता अभियान प्रमुख , सतेन्द्र साहू राष्ट्रीय जनगणना प्रमुख ,ओमप्रकाश साहू बकतरा, भोपाल राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष
, नरेंद्र साहू ब्यावरा राजगढ़ , तेजाराम साहू — राष्ट्रीय युवा मीडिया प्रभारी सभी ने श्री हरीश साहू को इस नई जिम्मेदारी हेतु शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगा।

