आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो लाहन नष्ट

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
आबकारी विभाग को मिली बड़ी सफलता

जामई क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो लाहन नष्ट
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो लाहन नष्ट
सच की आंखें न्यूज छिंदवाड़ा** को कलेक्टर छिंदवाड़ा हरेंद्र नारायण के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में छिंदवाड़ा जिले में अवैध शराब विनिर्माण ,परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु आबकारी वृत्त जामई के ग्राम भुतहा , दातला एवं डुंगरिया में अवैध शराब के अड्डों में क्रमशः दबिश दी गई,जिसमें 300 किलोग्राम महुआ लाहन का सैंपल लेकर विधिवत नष्ट किया गया एवं 10 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ निर्मित शराब जप्त कर कब्जे आबकारी ली गई। तत्पश्चात राजा ढाबा से 1.08 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा प्लेन जप्त की गई।उपरोक्त कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34(1) क तथा 34(1) च के तहत 03 प्रकरण सुखदेव आरसे,सरिता बरखाने,लक्ष्मी उईके के विरुद्ध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी वृत्त प्रभारी अनिकेत पटेल , आरक्षक मिथुन उईके उपस्थित रहे।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default