मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को 37वीं किस्त का अंतरणछिंदवाड़ा जिले की 3,14,369 लाडली बहनों के खातों में पहुंची 45.45 करोड़ रुपये की राशि

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें 

छिन्दवाड़ा/14 जून 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मध्यप्रदेश की करोड़ों महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मान के लिये जिला सागर के केसली में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 37वीं किश्त का अंतरण किया। इस अवसर पर प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ रूपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की गई। वहीं छिंदवाड़ा जिले की 314369 लाड़ली बहनों को 45.45 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया गया।

      इसी कड़ी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन छिंदवाड़ा शहरी क्षेत्र बरारीपुरा केंद्र में एवं केंद्र क्रमांक 18 और 16 में लाड़ली बहना हितग्राहियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में सागर जिले के केसली में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा एवं सुना गया। इसके अलावा जिले की परियोजनाओं एवं आंगनबाड़ियों में भी लाड़ली बहना हितग्राहियों को जोड़कर कार्यक्रम का प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से दिखाया गया।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default