सच की आंखें आठनेर विकासखंड के ग्राम सातनेर में खरीफ सीजन की शुरुआत होते ही किसानों को लुभाने के लिए अवैध रूप से बीज बेचने का खेल भी शुरू हो गया है। ग्राम पंचायत सातनेर मे खुले में फट्टा लगाकर मक्का और तुवर का बीज कम दामो में बेचजाने की सूचना पर कृषि विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरा बीज स्टॉक जब्त कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, कृषि विभाग को सूचना मिली थी कि सातनेर में बिना वैध अनुमति के खुलेआम मक्का और तुवर का बीज बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही एसएडीओ ललित साह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान संबंधित विक्रेता से बीज बिक्री से जुड़े आवश्यक दस्तावेज और
लाइसेंस की जानकारी मांगी
गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीमिलने पर विभाग ने मौके पर मौजूद पूरे बीज
स्टॉक को जब्त कर लिया। कृषि विभाग का कहना है कि बिना प्रमाणित और बिना अनुमति के बेचजाने वाले बीज किसानो ं के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। ऐसे बीजो की गुणवत्ता संदिग्ध होने के कारण फसल उत्पादन प्रभावित होने का खतरा रहता है। इसी वजह से विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। और अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। एसएडीओ ललित साह ने किसानोसे अपील की है कि वे केवल पंजीकृत एवं अधिकृत विक्रेताओं से ही बीज खरीदें और खरीदारी के समय पक्का बिल लेना न भूलें। यदि किसी क्षेत्र में अवैध रूप से बीज बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल कृषि विभाग को सूचित करें, ताकि किसानो के हितों की रक्षा करते हुए समय पर कार्रवाई की जा सके।
0 टिप्पणियाँ