भोपाल/छिन्दवाड़ा/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन में 134.97 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन नवीन प्रशासनिक संकुल भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने तथा भवन में आवश्यक प्रशासनिक सुविधाओं का समुचित प्रावधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उज्जैन कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को नवीन प्रशासनिक संकुल भवन की कार्ययोजना, निर्माण की प्रगति एवं प्रस्तावित कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और विभिन्न प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप भवन की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी संत श्री उमेशनाथ महाराज, महापौर श्री मुकेश टटवाल, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
