मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण स्थानीय रहवासियों ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, श्री चिंता हरण गणेश के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण स्थानीय रहवासियों ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, श्री चिंता हरण गणेश के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
भोपाल/छिन्दवाड़ा/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के तहत सती गेट से गोपाल मंदिर तक किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्यों की कार्ययोजना एवं प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कंठाल चौराहा एवं प्राचीन श्री सती माता मंदिर द्वार के लिए प्रस्तावित विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की डिजाइन का भी अवलोकन किया। इसके पश्चात उन्होंने सती गेट से छोटा सराफा चौराहा तक पैदल भ्रमण कर मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया।

इस दौरान कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह एवं नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को निर्माण कार्यों की प्रगति और प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी। स्थानीय रहवासियों एवं व्यापारियों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान भगवान श्री चिंता हरण गणेश के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

निरीक्षण के दौरान सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी संत श्री उमेशनाथ महाराज, महापौर श्री मुकेश टटवाल, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

410 मीटर लंबे मार्ग का किया जा रहा चौड़ीकरण

उल्लेखनीय है कि सिंहस्थ-2028 महापर्व की तैयारियों के तहत कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक कुल 410 मीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण कर इसे 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। निर्माण कार्य के अंतर्गत कंठाल चौराहे पर लगभग 500 वर्गमीटर क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाकर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही प्राचीन श्री सती माता द्वार का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

मार्ग चौड़ीकरण कार्य के अंतर्गत कुल 410 मीटर में से लगभग 310 मीटर लंबाई तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक किए जा रहे चौड़ीकरण कार्य में स्थानीय रहवासी एवं दुकानदार स्वेच्छा से अपने मकान एवं दुकानों के निर्माण को हटाकर विकास कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default