छिंदवाड़ा, 17 अगस्त 2026। जिले में मानसून के दौरान अब तक 593.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1059 मिमी है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में 696.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार, 17 अगस्त की सुबह 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में जिले में 4.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान तामिया में 19 मिमी, अमरवाड़ा में 2.2, चौरई में 1.6, हर्रई में 11.2, परासिया में 1.1, जुन्नारदेव में 4.4 तथा उमरेठ में 5.6 मिमी वर्षा हुई।
1 जून से अब तक तहसीलवार वर्षा में छिंदवाड़ा में 362 मिमी, मोहखेड़ में 450, तामिया में 678.2, अमरवाड़ा में 590.2, चौरई में 675.8, हर्रई में 765.4, बिछुआ में 483.3, परासिया में 447.2, जुन्नारदेव में 606.4, चांद में 645.7 तथा उमरेठ में 681.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
