प्रधानमंत्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च राजकीय सम्मानभारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और मजबूत होते अंतरराष्ट्रीय संबंध गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
प्रधानमंत्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च राजकीय सम्मान

भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और मजबूत होते अंतरराष्ट्रीय संबंध गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल/छिन्दवाड़ा । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलि दराजली दोस्तलिक’ (Oliy Darajali Do‘stlik) से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला यह सम्मान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच अटूट मित्रता, आपसी विश्वास और सांस्कृतिक साझेदारी का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है और विभिन्न देशों के साथ भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंध भी मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत को प्राप्त यह सम्मान समस्त देशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default