वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण शिविर 7 से 16 सितंबर तकजनपद पंचायत हर्रई में आज से शुरू होंगे परीक्षण शिविर

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण शिविर 7 से 16 सितंबर तक

जनपद पंचायत हर्रई में आज से शुरू होंगे परीक्षण शिविर

छिंदवाड़ा। भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजना के अंतर्गत जिले के पात्र वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के लिए 7 से 16 सितंबर तक विभिन्न स्थानों पर परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायण ने आयुक्त नगर पालिक निगम, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगरपालिका एवं नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों में आयोजित होने वाले शिविरों में पात्र हितग्राहियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यहां आयोजित होंगे शिविर

- 7 सितंबर – जनपद पंचायत हर्रई
- 8 सितंबर – जनपद पंचायत अमरवाड़ा
- 9 सितंबर – जनपद पंचायत चौरई
- 10 सितंबर – जनपद पंचायत बिछुआ
- 11 सितंबर – जनपद पंचायत जुन्नारदेव
- 12 सितंबर – जनपद पंचायत परासिया
- 14 सितंबर – जनपद पंचायत तामिया
- 15 सितंबर – जनपद पंचायत मोहखेड़
- 16 सितंबर – जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, छिंदवाड़ा

शिविरों में पात्र हितग्राहियों का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी।

जरूरी दस्तावेज

दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड अनिवार्य है। इसके साथ आय प्रमाण-पत्र अथवा बीपीएल राशन कार्ड, आवासीय प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा।

राष्ट्रीय वयोश्री योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होना आवश्यक है। आधार कार्ड के साथ बीपीएल श्रेणी के हितग्राहियों को पात्रता संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। वहीं बीपीएल श्रेणी से बाहर के वरिष्ठ नागरिक, जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये से कम है, निर्धारित आय प्रमाण-पत्र के आधार पर योजना का लाभ ले सकते हैं। हितग्राहियों को पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाना होगा।

कलेक्टर श्री नारायण ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविरों में सभी पात्र हितग्राहियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। शिविरों में आने वाले दिव्यांगजनों एवं उनके सहायकों के लिए स्थानीय निकाय स्तर पर पेयजल और स्वल्पाहार की व्यवस्था की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default