जिले में अब तक 703.9 मिमी औसत वर्षा दर्जगत वर्ष की तुलना में इस अवधि तक 174.8 मिमी कम बारिश

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
जिले में अब तक 703.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज

गत वर्ष की तुलना में इस अवधि तक 174.8 मिमी कम बारिश

छिंदवाड़ा, । जिले में इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान अब तक 703.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1059 मिमी है। वहीं गत वर्ष इसी अवधि तक 878.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी। इस तरह इस वर्ष अब तक गत वर्ष की तुलना में 174.8 मिमी कम वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार 6 सितंबर की सुबह 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में जिले में 3.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान छिंदवाड़ा में 1.2, मोहखेड़ में 1.4, तामिया में 25, अमरवाड़ा में 0.4, बिछुआ में 3, जुन्नारदेव में 3 और उमरेठ में 2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

तहसीलवार वर्षा की स्थिति

एक जून से 6 सितंबर तक छिंदवाड़ा तहसील में 408, मोहखेड़ में 495.2, तामिया में 987.2, अमरवाड़ा में 663, चौरई में 709.6, हर्रई में 1015.8, बिछुआ में 577.9, परासिया में 504.2, जुन्नारदेव में 729.2, चांद में 746.7 तथा उमरेठ में 870.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default