नगर गौरव दिवस पर भव्य ‘स्वच्छता मैराथन’ का आयोजनइंदौर के बॉडी बिल्डर मोतीलाल दायमा की विशेष उपस्थिति में युवाओं ने लिया स्वच्छ छिंदवाड़ा का संकल्प

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
नगर गौरव दिवस पर भव्य ‘स्वच्छता मैराथन’ का आयोजन
इंदौर के बॉडी बिल्डर मोतीलाल दायमा की विशेष उपस्थिति में युवाओं ने लिया स्वच्छ छिंदवाड़ा का संकल्प

छिंदवाड़ा। नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा नगर गौरव दिवस के अवसर पर गुरुवार को भव्य ‘स्वच्छता मैराथन’ दौड़ का आयोजन किया गया। स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित मैराथन में शहर के बच्चों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में नगर निगम महापौर विक्रम सिंह अहके के साथ विशेष अतिथि के रूप में इंदौर के चर्चित बॉडी बिल्डर एवं पुलिस विभाग में पदस्थ मोतीलाल दायमा उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी ने युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

जुंबा और लकी क्विज ने बढ़ाया उत्साह

स्वच्छता मैराथन के साथ प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए जुंबा डांस एवं लकी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इनमें युवाओं और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धावकों एवं खिलाड़ियों को नगर निगम की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों, युवाओं और नागरिकों ने छिंदवाड़ा को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली।

स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : महापौर

महापौर विक्रम सिंह अहके ने कहा कि नगर गौरव दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपने शहर के प्रति नैतिक जिम्मेदारी निभाने का दिन है। प्रत्येक नागरिक जब स्वच्छता को अपनी दैनिक जिम्मेदारी समझेगा, तभी हम मिलकर स्वच्छ, सुंदर और गौरवशाली छिंदवाड़ा का निर्माण कर सकेंगे।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रभारी जगेंद्र ‘पिंटू’ अल्डक, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, बिट्टू मंडराह, रवि मालवीय, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन, बादल भारद्वाज, विनीता नेत्री, धीरज राऊत, सिद्धार्थ सिंगारे, अंकित डेहरिया, नगर निगम उपायुक्त कमलेश निरगुड़कर, कार्यपालन यंत्री हिमांशु अतुलकर, कार्यालय अधीक्षक मोहन नागदेव सहित स्वच्छता पखवाड़ा टीम, विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, खेल शिक्षक तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default