बुरीकला में स्कूल भवन निर्माण में खराब रेत के इस्तेमाल का आरोप
सच की आंखें न्यूज़, जुन्नारदेव। ग्राम पंचायत बुरीकला में 12वीं तक के हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का निर्माण कार्य जारी है। निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही रेत की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में मिट्टीयुक्त एवं खराब गुणवत्ता की रेत का उपयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि स्कूल भवन निर्माण में उपयोग की जा रही रेत एवं अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराई जाए। साथ ही निर्माण कार्य में निर्धारित मापदंडों के अनुसार सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों के लिए बनने वाले भवन की मजबूती और सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

एक टिप्पणी भेजें