Top News

मड़ला घाटी में दिनभर जाम की स्थिति, पुलिस ने ट्रेलर चालक पर की कार्रवाईबीच घाटी में डीजल खत्म होने से बंद हुआ ट्रेलर, यातायात प्रभावित होने पर एफआईआर की कार्रवाई

मड़ला घाटी में दिनभर जाम की स्थिति, पुलिस ने ट्रेलर चालक पर की कार्रवाई

बीच घाटी में डीजल खत्म होने से बंद हुआ ट्रेलर, यातायात प्रभावित होने पर एफआईआर की कार्रवाई

पन्ना। मड़ला घाट क्षेत्र में लगातार लगने वाले यातायात जाम को लेकर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सख्ती बरती जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू ने ट्रांसपोर्टर, वाहन मालिक एवं चालकों की लापरवाही के कारण जाम की स्थिति निर्मित होने पर संबंधितों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर द्वारा 3 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार मड़ला घाट में बार-बार जाम लगने की स्थिति में भारी वाहन अथवा वाहन चालक द्वारा धारा 163 बीएनएसएस का उल्लंघन किए जाने पर वाहन मालिक एवं चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है।

इसी क्रम में थाना प्रभारी यातायात श्रीमती नीलम लक्षकार के नेतृत्व में 26 सितंबर को मड़ला घाट में कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार एनआरएस कंपनी का ट्रेलर, जिसका चेसिस क्रमांक MB1T2VHD3TPJM6313 है, घाटी के बीच रास्ते में डीजल खत्म होने के कारण बंद हो गया था। इसके चलते मड़ला घाट में यातायात बाधित हुआ और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने ट्रेलर को चालक शुभम विश्वकर्मा, पिता इंद्रकुमार विश्वकर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम देवरा, थाना अमानगंज, जिला पन्ना सहित थाना यातायात लाया। इसके बाद ट्रेलर को थाना मड़ला भेजकर संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की गई।

पुलिस ने वाहन चालकों एवं ट्रांसपोर्टरों से अपील की है कि घाट क्षेत्र में वाहन संचालन के दौरान विशेष सावधानी बरतें, ताकि यातायात बाधित होने की स्थिति निर्मित न हो।

Post a Comment

और नया पुराने