एसडीओपी भावना दांगी का हुआ स्थानांतरण, विदाई समारोह में भावुक हुए सभी
14 माह के कार्यकाल को किया याद, थाना स्टाफ एवं पत्रकारों ने शाल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं
पवई। मध्यप्रदेश गृह विभाग द्वारा हाल ही में अनुविभागीय अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची जारी की गई थी। इसमें पवई अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) श्रीमती भावना दांगी का स्थानांतरण राजगढ़ जिले के लिए किया गया है।
उनके स्थानांतरण पर शनिवार को थाना परिसर पवई में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में थाना प्रभारी सुशील अहिरवार सहित थाना स्टाफ एवं पत्रकारों ने श्रीमती भावना दांगी को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने एसडीओपी भावना दांगी के पवई में रहे 14 माह के कार्यकाल को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल के दौरान पुलिस एवं मीडिया के बीच रहे समन्वय तथा सहयोग का उल्लेख करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उद्बोधन के दौरान हुईं भावुक
विदाई समारोह में अपने संबोधन के दौरान एसडीओपी भावना दांगी भावुक हो गईं। उन्होंने पवई में बिताए अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए थाना स्टाफ, पत्रकारों एवं क्षेत्रवासियों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह का माहौल इस दौरान भावुक हो गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी।

एक टिप्पणी भेजें