Top News

पेंच-कन्हान में HMS को मिली बड़ी मजबूतीBMS के राजेश मालवीय सहित AITUC और INTUC के कई पदाधिकारी व सदस्यों ने HMS की सदस्यता ग्रहण की

पेंच-कन्हान में HMS को मिली बड़ी मजबूती

BMS के राजेश मालवीय सहित AITUC और INTUC के कई पदाधिकारी व सदस्यों ने HMS की सदस्यता ग्रहण की
छिंदवाड़ा। पेंच-कन्हान कोयलांचल की ट्रेड यूनियन राजनीति में बुधवार को हिंद मजदूर सभा (HMS) को बड़ी मजबूती मिली। 2 सितंबर 2026 को कोयला श्रमिक सभा (HMS) के केंद्रीय अध्यक्ष एवं वेकोलि संचालन समिति सदस्य शिवकुमार यादव के नेतृत्व में BMS के क्षेत्रीय वर्कमैन इंस्पेक्टर राजेश मालवीय सहित AITUC और INTUC के कई पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने HMS का दामन थाम लिया।

इस अवसर पर पेंच क्षेत्र के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महामंत्री राहुल पाल सहित पेंच-कन्हान क्षेत्र के अध्यक्ष, महामंत्री, केंद्रीय पदाधिकारी, संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नवप्रवेशित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का संगठन की ओर से स्वागत किया गया।
इस दौरान शिवकुमार यादव ने कहा कि श्रमिकों का बढ़ता विश्वास HMS की सबसे बड़ी ताकत है। संगठन श्रमिकों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और उनके अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विभिन्न श्रमिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों के HMS में शामिल होने से पेंच-कन्हान क्षेत्र की ट्रेड यूनियन राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसे HMS के संगठनात्मक विस्तार और क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने