Top News

सौसर-बोरगांव में सद्भावना मंच समाज उत्थान समिति ने मां दुर्गा को अर्पित की चुनरीनवरात्र के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

सौसर-बोरगांव में सद्भावना मंच समाज उत्थान समिति ने मां दुर्गा को अर्पित की चुनरी

नवरात्र के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

सौसर-बोरगांव। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सद्भावना मंच समाज उत्थान समिति द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विराजित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को चुनरी अर्पित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। इस धार्मिक आयोजन में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल होकर मां आदिशक्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम में लोकहित जन कल्याण समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

नवरात्र के दौरान आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। समिति के सदस्यों ने धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए सामाजिक सद्भाव, एकता और जनकल्याण का संदेश दिया। इस आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने मां आदिशक्ति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए समाज में प्रेम, भाईचारे और सकारात्मकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Post a Comment

और नया पुराने