सेन समाज ने सांसद बंटी विवेक साहू का किया सम्मान, मंदिर निर्माण के लिए राशि देने पर जताया आभार
सांसद निधि से मंदिर की छत निर्माण के लिए मिले तीन लाख रुपये, पूर्व में भी स्वीकृत कराई थी पांच लाख की राशि
सच की आंखें न्यूज़ | छिंदवाड़ा।
छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा लोकसभा क्षेत्र के सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा सेन समाज के मंदिर की छत निर्माण के लिए सांसद निधि से तीन लाख रुपये की राशि स्वीकृत किए जाने पर सेन समाज ने उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सेन समाज के सामाजिक बंधुओं ने सांसद कार्यालय पहुंचकर सांसद बंटी विवेक साहू का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।
सेन समाज की नेत्री एवं नगर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तथा मनोनीत पार्षद श्रीमती माया सागर बंदेवार के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधियों ने सांसद का सम्मान किया। माया सागर बंदेवार ने बताया कि इससे पूर्व भी सांसद बंटी विवेक साहू ने भाजपा जिला अध्यक्ष रहते हुए मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराने में सहयोग किया था। वर्तमान में छत निर्माण के लिए तीन लाख रुपये की राशि मिलने से मंदिर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में मदद मिली है।
उन्होंने कहा कि सांसद बंटी विवेक साहू के सहयोग और प्रयासों से छिंदवाड़ा का सेन मंदिर भव्य स्वरूप ले रहा है तथा निर्माण कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर है। समाज के लोगों ने इस सहयोग के लिए सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सेन समाज के वरिष्ठ संरक्षक एवं मार्गदर्शक परसराम बंदेवार, सेवकराम बंदेवार, भैरवप्रसाद बंदेवार, सुरेंद्र सेन, रमेश बंदेवार (जुन्नारदेव), नरेश सराठे, राजकुमार सराठे, यशपाल सराठे, राजकुमार बंदेवार, गजानन बोरकर, श्रीमती नीतू सराठे, गोविंद बंदेवार, सागर बंदेवार सहित समाज के अनेक सामाजिक बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें