पवई थाने में दुर्गा पंडाल समितियों की बैठक, नवरात्रि और दशहरा की तैयारियों पर चर्चा
शांतिपूर्ण आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर पुलिस ने समितियों से किया समन्वय
पन्ना। पवई थाना परिसर में टीआई सुशील अहिरवार के मार्गदर्शन में नवरात्रि, मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर नगर की विभिन्न दुर्गा पंडाल समितियों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक के दौरान दुर्गा पंडालों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा पर्व की व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रमों के सुचारु संचालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
पुलिस प्रशासन ने सभी समितियों के पदाधिकारियों से आपसी समन्वय और सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा की, ताकि पर्वों के दौरान व्यवस्था सुचारु बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक का उद्देश्य आगामी धार्मिक पर्वों को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराना रहा। प्रशासन ने सभी संबंधित पक्षों से जिम्मेदारीपूर्वक सहयोग करने की अपेक्षा की।

एक टिप्पणी भेजें