Top News

जनपद शिक्षा केंद्र में जनशिक्षकों की बैठक संपन्न, तीनों प्रोफाइल शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश

जनपद शिक्षा केंद्र में जनशिक्षकों की बैठक संपन्न, तीनों प्रोफाइल शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश


अपार आईडी, एमडीयू एवं डाइस प्रोफाइल के कार्यों की हुई समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

सच की आंखें न्यूज़ | जुन्नारदेव।

जनपद शिक्षा केंद्र जुन्नारदेव में जिला परियोजना समन्वयक, छिंदवाड़ा के निर्देशानुसार समस्त जनशिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीआरसी अरविंद डेहरिया ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी जनशिक्षकों को अपार आईडी, एमडीयू एवं डाइस की तीनों प्रोफाइल का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में बीआरसी ने स्पष्ट किया कि सभी निर्धारित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तय समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं एवं महत्वपूर्ण कार्यों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कार्यों में लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी जनशिक्षकों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कर निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें।

बैठक में समस्त बीएसी, एमआईएस कोऑर्डिनेटर एवं जनशिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने