गौ-धुलि वृध्दाश्रम में वरिष्ठ वृध्दजनों का किया गया सम्मान

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


अंतर्राष्ट्रीय वृध्दजन दिवस पर आज गौ-धुलि वृध्दाश्रम छिंदवाड़ा में 100 से अधिक वरिष्ठ वृध्दजनों का तिलक लगाने के साथ ही पुष्पहारों, शॉल, श्रीफल आदि से सम्मानित किया गया । सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग और नगरपालिक निगम के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न इस कार्यक्रम में पार्षदगण  शिवानी बंटी सक्सेना,  संगीता सुरेश उईके,  लोकेश डेहरिया और  धनराज भांवरकर ने विशेष अतिथि के रूप में गौ-धुलि वृध्दाश्रम और वरिष्ठ नागरिक संगठन के वरिष्ठ नागरिकों के साथ ही  के.एल.बरडे, हरनाम सिंह भट्टी, शिवलाल गढ़ेवाल, एस.के.गुप्ता और अन्य वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया ।
सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के शासकीय कलापथक दल के प्रमुख कलाकार  नरेन्द्र पाल ने बताया कि कार्यक्रम में  शशिकांत सरदेशपांडे ने सरस्वती वंदना,  एस.के.गुप्ता ने गीत, डॉ.श्वेता देशपांडे, ललितेश व सुखसागर कोड़ापे ने भजन,  रमाकांत सिंह मौर्य व  सी.एल.बाथव विकल जौहरपुरी ने कविता पाठ आदि की प्रस्तुति दी और  यशवंत शेंडे, अमित खानवे, शरद चौहान, विमल वासुकी, सुरेश कुमरे आदि ने संगीतमय प्रस्तुतियों में सहयोग प्रदान किया । कार्यक्रम में  सुरेश मालवी व  मुकेश व्दिवेदी ने विशेष सहयोग प्रदान किया । कार्यक्रम में नगरपालिक निगम के सहायक आयुक्त एवं कार्यपालन यंत्री  ईश्वर सिंह चंदेली, गौ-धुलि वृध्दाश्रम अधीक्षक  भूपेन्द्र मनवारे,  अनिल भारती,  लीना उईके और अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default