मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल गौर पानी में किया गया साइकिलों का वितरण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
विकासखंड हर्रई अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल गौर पानी में ग्राम पंचायत गौर पानी के सरपंच दयाराम धुर्वे की अध्यक्षता में साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस योजना अंतर्गत संस्था में अध्ययनरत 151 बालक बालिकाओं को साइकिल प्रदान की गईं। साइकिल प्राप्त करने उपरांत जहां एक ओर छात्र-छात्राओं में प्रसन्नता का माहौल देखा गया वहीं दूसरी ओर दूरदराज से आने वाले छात्र छात्राओं को आवागमन में आसानी होगी। इस कार्यक्रम में संस्था के प्रभारी प्राचार्य जी एस सिंगोतिया, केआर धुर्वे, उपसरपंच चंदर्सी उइके, महेश शर्मा, ग्राम पटेल मन्नूलाल वरकडे, पूर्व उपसरपंच पिस्सू उइके, वार्ड पंच सुरेश सराठे, सेवसि सरेआम, दीपक मिश्रा, मनोज मिश्रा, संत कुमार वरकडे, गौरी सराठे, रामगोपाल डेहरिया, मोनू साहू, अरविंद वारेश्वर, प्रमोद सिंगोदिया, उर्मिला उइके, प्रदीप डेहरिया, जानकी प्रसाद ठाकुर आदि अतिथि शिक्षक गण एवं शशि लता डेहरिया, मस्तराम वरकडे, हनुमान वरकडे, दलवीर ककोडिया तथा समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default