जिला पंचायत छिन्दवाड़ा की कृषि स्थाई समिति की प्रथम बैठक आज जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार, कृषि स्थाई समिति की सभापति संगीता ठाकुर और सदस्यगण सर्वश्री कमलेश उइके लखन कुमार वर्मा, कुसुम वर्मा, मनोज वानखेड़े, चंपालाल कुर्चे व केशर नेताम की उपस्थिति में उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय छिन्दवाड़ा के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सचिव कृषि स्थाई समिति एवं उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जितेन्द्र कुमार सिंह, उप संचालक पशुपालन विभाग एच.जी.एस.पक्षवार, उप संचालक उद्यानिकी विभाग एम.एल.उइके, महाप्रबंधक केन्द्रीय सहकारी बैंक मर्यादित छिन्दवाड़ा के.के.सोनी, उप पंजीयक सहकारिता विभाग सी.के.जैन, सहायक संचालक मत्स्य पालन विभाग राजेन्द्र सिंह, उपयंत्री कृषि अभियांत्रिकी कुमारी अश्विनी सिंह, जिला विपणन अधिकारी अप्रेस प्रेमी तथा कृषि विभाग और आत्मा परियोजना के कार्यालयीन एवं मैदानी अधिकारी बैठक में उपस्थित थे ।
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री सिंह ने बताया कि बैठक का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों के औपचारिक परिचय से हुआ। इसके बाद एजेंडावार व विभागवार पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य पालन विभाग, किसान कल्याण तथा कृषि विकास एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। परिचर्चा में पशुपालन विभाग की योजनाओं के साथ ही लम्पी वायरस की रोकथाम के लिये किये जा रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम की जानकारी दी गई। कृषि विभाग के अंतर्गत रबी बीज एवं उर्वरक के पर्याप्त भंडारण और वितरण व्यवस्था की जानकारी दी गई