मृगनयनी मध्यप्रदेश प्रदर्शनी का आयोजन 3 जनवरी तक

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

मृगनयनी प्रदर्शनी में चंदेरी साड़ियों की अद्भुत वैरायटी

मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम भोपाल द्वारा स्थानीय पूजा लॉन छिंदवाडा में भव्य स्तर पर आयोजित राज्य स्तरीय मृगनयनी हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है । इस प्रदर्शनी में प्रवेश एवं पार्किंग सेवा नि:शुल्क है तथा लगभग 40 से 41 शिल्पकार अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन सह विपणन कर रहे हैं । यह प्रदर्शनी आगामी 3 जनवरी तक रहेगी ।

      राज्य स्तरीय मृगनयनी हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी के प्रभारी एवं प्रबंधक श्री अरविंद शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत एक जिला एक उत्पाद में भोपाल की जरी जरदोजी, बुदनी के खिलौने, चंदेरी महेश्वरी बाग प्रिंट और उज्जैन का बटिक प्रिंट की सामग्री प्रदर्शन सह विपणन के लिये उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी की खासियत विश्व धरोहर चंदेरी एवं महेश्वरी की साड़ियों पर सांची एवं खजुराहो के मंदिरों को प्रतिकृतियों पर बुनाई के माध्यम से दर्शाया गया है साथ ही रेशम, किनार, चन्देरी, मसलिन, कॉटन साड़ियाँ, देवी अहिल्या बाई होल्कर नगरी की महेश्वर साडियाँ, मध्यप्रदेश का विशेष बाग प्रिंट जिसे 12 जड़ी बूटियों से प्रिंट किया गया है, पंच धातु बेल मेटल की मूर्तियाँ, टीकमगढ़ एवं भोपाल की जरी जरदोजी, बुदनी के खिलौने, शिफान मलबरी, कोसा व इंडिगो प्रिंट की साडियाँ और मटेरियल के साथ ही मृगनयनी म.प्र.के अन्य मनभावन हस्तशिल्प प्रदर्शन सह विपणन के लिये उपलब्ध हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default