उप संचालक सह परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री सिंह ने बताया कि देसी डिप्लोमा प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती पटले ने कहा कि कृषि आदान विक्रेताओं की किसानों को नई तकनीक की जानकारी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका है। आदान विक्रेता किसानों को उचित गुणवत्ता के कृषि आदान उपलब्ध करायें। श्री सिंह ने बताया कि देसी डिप्लोमा कोर्स का उद्देश्य कृषि आदान के सभी विक्रेताओं को कृषि की आधारभूत तकनीकी जानकारी से अवगत कराना, इनपुट के कुशल संचालन में इनपुट डीलरों की क्षमता का निर्माण कराना और कृषि आदानों के नियमन को नियंत्रित करने वाले कानूनों के बारे में ज्ञान प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विकासखण्डों में कुल 849 आदान विक्रेता हैं जिसमें से 9 बैचेस के माध्यम से प्रत्येक बैच में कुल 40 इनपुट डीलर को मिलाकर कुल 360 आदान विक्रेताओं को प्रशिक्षित किया गया है एवं वर्तमान में एक बैच रायसोनी कृषि महाविद्यालय सायखेडा में संचालित है। देसी डिप्लोमा कोर्स 48 सप्ताह की अवधि में 40 कक्षा और 8 फील्ड विजिट में पूर्ण किया जाता है।
नई तकनीक की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराने में कृषि आदान विक्रेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका-कलेक्टर
December 27, 2022
0
जिले में कृषकों को उचित गुणवत्ता के आदान उपलब्ध कराने और कृषि तकनीकी का उचित हस्तांतरण करने के उद्देश्य से मैनेज हैदराबाद द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं को कृषि प्रसार सेवा में एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स करवाया जा रहा है। जिले में जिला स्तरीय नोडल संस्थान परियोजना संचालक आत्मा के माध्यम से विभिन्न एन.टी.आई परियोजना संचालक आत्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र चंदनगाव, आंचलिक कृषि विज्ञान केन्द्र चंदनगांव और रायसोनी कृषि महाविद्यालय सायखेडा द्वारा आदान विक्रेताओं को देसी (डी.ए.ई.एस.आई.) डिप्लोमा कोर्स करवाया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में देसी डिप्लोमा बैच एन.टी.आई. आत्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र और आंचलिक कृषि अनुसंधान केन्द्र में संचालित डिप्लोमा कोर्स के प्रशिक्षणार्थियों को डिप्लोमा उत्तीर्ण करने पश्चात प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में डीन उद्यानिकी महाविद्यालय श्री विजय पराडकर, वैज्ञानिक आंचलिक कृषि अनुसंधान केन्द्र श्री महाजन, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र श्री झाडे, खाद, बीज एवं आदान विक्रेता संघ के अध्यक्ष श्री नन्हे शर्मा, उप परियोजना संचालक श्रीमती प्राची कौतू और फेसिलिटेटर सर्वश्री जी.एम.ठाकरे, आर.डब्ल्यू.कामडे व एस.एल.नाईक उपस्थित थे।
Tags


