पी.डब्ल्यू.डी. की सड़कों पर गड्ढा मिले तो करें सूचित


कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग संभाग छिंदवाड़ा श्री आशिफ मंडल ने बताया कि वर्षाकाल में लोक निर्माण विभाग संभाग छिन्दवाडा के अंतर्गत आने वाले मार्गों में सुधार कार्य के लिये अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग उप संभाग क्रमांक-2, छिन्दवाड़ा श्री आकाश खरे को नोडल अधिकारी बनाया गया है । आम जन लोक निर्माण विभाग संभाग छिन्दवाडा के अंतर्गत आने वाले मार्गों में कोई गड्ढा या क्षतिग्रस्त भाग पाया जाने पर सुधार कार्य के लिये उनके मोबाईल नंबर- 7000195079 पर सूचित कर सकते हैं । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ