कवि सम्मलेन में जमकर चले हास्य व्यंग्य के तीर।

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
कवि सम्मलेन में जमकर चले हास्य व्यंग्य के तीर।
जुन्नारदेव- शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर प्रगति पैनल जुन्नारदेव के तत्वावधान में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर किया गया जिसमें देश के ख्याति प्राप्त 8 कवियों ने अपनी शानदार रचनाओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। कवि सम्मलेन में सूरत से आई कवियत्री सोनल जैन द्वारा सरस्वती वंदना के पश्चात हास्य कवि मिथुन मिथिलेश द्वारा अपनी रचना से लोगों को जमकर हंसाया। "तुम अपना चीर बचा लो कृष्णा कहां तक आएंगे" नागपुर से पधारी श्रद्धा शौर्य ने इन पंक्तियों पर जमकर तालियां बटोरी। कवि सुमित ओरछा के कुशल संचालन में बारी बारी से मुकेश शांडिल्य,राहुल शर्मा,देव कृष्ण व्यास , ने अपनी शानदार रचनाओं से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया । कवि सम्मेलन कवि सम्मेलन के प्रमुख आकर्षण लाफ्टर चैलेंज के सुरेश अलबेला ने अपनी रचना से श्रोताओं को हंस हंस कर लोटपोट कर दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रगति पैनल के रिटायर्ड शिक्षक रवि पुराणिक,पवन शर्मा,कपिल सोनी का सम्मान किया गया। प्रगति पैनल के राजेंद्र वर्मा, दिलीप दर्यापुरकर द्वारा प्रगति पैनल की गतिविधियों का प्रतिवेदन पढ़ा गया।कार्यक्रम का संचालन अनूप सिंह चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, तहसीलदार कुणाल राऊत, जनपद सीईओ रश्मि चौहान, सहित नगर के गणमान्य नागरिक ओर बड़ी संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default