विकासखण्ड चौरई के 185 मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता रैली संपन्न

निर्वाचन प्रशिक्षण के बाद मतदान अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सेल्फी पॉइंट पर खिंचवाई फोटो

विकासखण्ड चौरई के 185 मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता रैली संपन्न
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री पार्थ जैसवाल के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्वीप गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र 124-चौरई में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रभात मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत  चौरई श्री तरुण राहंगडाले, नोडल स्वीप प्लान अधिकारी चौरई श्री विजय पवार, परियोजना अधिकारी
महिला एवं बाल विकास श्री अभिषेक वर्मा और स्वीप प्रभारी चौरई श्री राकेश कुमार मालवीय के संयोजन में आज विकासखण्ड चौरई के सभी 185 मतदान केन्द्रों पर मतदाता जागरूकता रैली संपन्न हुई।
स्वीप प्रभारी चौरई श्री मालवीय ने बताया कि स्वीप प्लान गतिविधि के अंतर्गत विकासखण्ड के सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों, हाई स्कूलों, माध्यमिक विद्यालयों व प्राथमिक विद्यालयों में ग्राम/नगर में गठित बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप, ग्राम पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षकों आदि ने मिलकर जागरूकता रैली निकाली । साथ ही मतदान अधिकारियों/कर्मचारियों के चौरई के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद विद्यालय में बनाये गये सेल्फी पॉइंट में सभी ने उत्साहपूर्वक फ़ोटो खिंचवाई और प्रत्येक मतदान केंद्र में मतदाता जागरूकता के पोस्टर भी लगाये ।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ